वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025रू दोनों पारियां शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 13 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंतर्गत सोमवार को उदयपुर जिले में दोनों पारियों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुईं। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम पारी में सामान्य ज्ञान की परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। इस पारी में जिले के कुल 28,717 अभ्यर्थियों में से 19,077 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 9,640 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उपस्थिति 66.43 प्रतिशत रही।
उन्होंने बताया कि द्वितीय पारी में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस पारी में कुल 28,717 अभ्यर्थियों में से 18,971 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 9,746 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पारी में कुल उपस्थिति 66.06 प्रतिशत दर्ज की गई।
एडीएम दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता एवं पारदर्शिता के साथ परीक्षा का संचालन किया गया। जिला प्रशासन, पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी की गई तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहीं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!