लिटिल मास्टरशेफ प्रतियोगिता में नन्हे शेफ्स का शानदार प्रदर्शन, धैर्यम मेहता व जहान बल्दवा बने प्रथम विजेता

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

फायरलेस कुकिंग में दिखी रचनात्मकता और स्वाद का अनूठा संगम
– ‘लिटिल मास्टरशेफ – फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता’ में 75 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

उदयपुर, 13 जुलाई। कैट वूमेन विंग उदयपुर द्वारा आयोजित कैट उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0 में आयोजित ‘लिटिल मास्टरशेफ – फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता’ में नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी पाक-कला, रचनात्मकता और आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बिना आग का उपयोग किए एक से बढक़र एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।


कैट नेशनल संयुक्त सचिव एवं कैट वूमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 75 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता दो आयु वर्ग 5 से 8 वर्ष तथा 9 से 12 वर्ष में आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को एक नाश्ता एवं एक फायरलेस व्यंजन तैयार करना था। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने पानी पूरी, भेल पूरी, पापड़ी चाट, विभिन्न प्रकार के हेल्दी सलाद, हेल्दी सुशी, सैंडविच, मॉकटेल्स, कुकुम्बर पुदीना डिलाइट, चुकंदर पंच, शेक सहित कई आकर्षक व्यंजन प्रस्तुत किए। स्वाद, सजावट और प्रस्तुतीकरण ने दर्शकों के साथ-साथ निर्णायकों को भी प्रभावित किया।
कैट वूमेन विंग उदयपुर की सचिव डॉ. सोनू जैन निर्णायक शेफ निर्मला सोनी एवं शेफ विक्रम माधवानी ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन स्वाद, सजावट, पौष्टिकता, स्वच्छता, प्रस्तुतीकरण एवं आत्मविश्वास के आधार पर किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजिका चयनिका गलूंडिया, रुचि चोरडिय़ा, अंकित वाधवानी, निर्मला सोनी, अंकिता जैन, कृतिका बलदावा, रितु भटनागर एवं रवा खेड़ा का विशेष योगदान रहा।
– प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे
कोषाध्यक्ष चयनिका गलूंडिया ने बताया कि लिटिल मास्टरशेफ फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में 9 से 12 वर्ष आयु वर्ग में धैर्यम मेहता प्रथम, दिवेश्या बोल्या द्वितीय व खनक जैन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 5 से 8 वर्ष आयु वर्ग में जहान बलदावा प्रथम, देवांशी गांधी द्वितीय व अद्वैत दाधीच तृतीय स्थान पर रहे।  विजेताओं को क्रमश: 5000, 3000 एवं 2,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पुरस्कार, वासुदेव चॉकलेट्स की ओर से चॉकलेट्स तथा पिज़्ज़ा गैलेरिया की ओर से आकर्षक गिफ्ट वाउचर भी प्रदान किए गए।
कैट बिजनेस प्रमोशन डायरेक्टर साक्षी भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी ने इस अभिनव आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता का विकास करती हैं। फायरलेस कुकिंग के माध्यम से बच्चे सुरक्षित तरीके से पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन बनाना सीखते हैं, जो उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर रुकसाना साबुनवाला, डॉ. सीमा सिंह भाटी, बृजराज राठौड़, कुसुम मेहता, उर्मिला जैन, मंजुला गैलडा, दक्षता गगर, अलीफिया मेहंदी, संगीता मुंदड़ा, नैना जैन, विभा जैन, नवनीत कौर छाबड़ा, नेहा माहेश्वरी, कविता श्रीवास्तव, डॉ. रेखा सोनी, डॉ. ममता धूपिया, विजेता मेहता, स्नेहा मलानी, मीरा मजूमदार, ललिता सियाल, सीमा मेहता, कल्पना चोरडिय़ा, कविता बलदेवा, अनीता नाहर, अनीता माहेश्वरी, डॉ. शानू लोढ़ा, सुमन खोईवाल, नमिता कोठारी, कृतिका बलदेवा, अनीता वाधवानी, निर्मला सोनी, रुचि चोरडिय़ा, ऋतु भटनागर, अंकिता जैन, मधुबाला जायसवाल एवं सुनीता वेलावत सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!