रोटरी क्लब उदयपुर वसुधा के चार्टर डे पर नई टीम का शपथ ग्रहण, श्मेजर डोनरश् सम्मान व सेवा कार्यों के साथ मनाया उत्सव

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर वसुधा का 9वां चार्टर डे एवं वर्ष 2026-27 का इंस्टॉलेशन समारोह होटल गोल्डन ट्यूलिप में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए समारोह में नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सेवा गतिविधियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि पीडीजी निर्मल सिंघवी (डिस्ट्रिक्ट पब्लिक इमेज चेयरमैन-3056) एवं पीडीजी निर्मल कुंणावत (डीआरएफसी 2025-28) रहे। विशिष्ट अतिथियों में रोटेरियन रितु वैष्णव, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन दीपक गोयल, क्लब एडवाइजर रोटेरियन मधु सरीन तथा डॉ. रोटेरियन निष्ठा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं कॉलर एक्सचेंज समारोह रहा। इस अवसर पर रोटेरियन दीप्ति लोढ़ा ने अध्यक्ष तथा रोटेरियन एकता सोलंकी ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की। क्लब के 9वें चार्टर डे पर चार्टर प्रेसिडेंट शकुंतला पोरवाल ने क्लब की नौ वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीप्ति लोढ़ा ने बताया कि रोटेरियन शरद राठौर को रोटरी के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान एवं सेवा भावना के लिए प्रतिष्ठित मेजर डोनर सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं सेवा प्रकल्प के तहत रोटेरियन डॉ. प्रीति सिंह ने प्रयास संस्थान के बच्चों के लिए स्वच्छता एवं स्वास्थय उपयोगी सामग्री भेंट कर सेवा का संदेश दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रो. आशा एवं अंजू की मनमोहक प्रस्तुतियों तथा रो. सुनीता के मधुर गीतों ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए मीनाक्षी बड़जातिया का विशेष सम्मान किया गया।
समारोह में रोटेरियन डॉ. रजनी शर्मा, संगीता तातेड, किरण तलेसरा, अन्नपूर्णा गौड़, शरद राठौर, प्रमिला सुराणा, पंकज शर्मा, आशालता सिंघवी, अंजू सिंघवी, शकुंतला पोरवाल, दीप्ति लोढ़ा, एकता सोलंकी, डॉ. प्रीति सिंह, सुषमा अरोड़ा सहित विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं बड़ी संख्या में रोटेरियंस और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में सचिव रोटेरियन एकता सोलंकी ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब के सभी सदस्य रोटरी के मूल मंत्र सर्विस अबॉव सेल्फ को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!