उदयपुर। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी, उदयपुर समिति द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालय में “चलो चले हम वृक्ष लगाएं, चलो चले हम वृक्ष बचाएं, अणुव्रत की अलख जगाएं, धरती को हम स्वर्ग बनाएं” विषय पर प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अणुव्रत के 11 नियमों पर आधारित जीवन मूल्यों से परिचित कराया गया तथा पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया।
समिति अध्यक्ष प्रणेता क्लेशरानी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका नियमित संरक्षण करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रधान गजेंद्र जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए ऐसे जागरूकता अभियानों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।
समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और वृक्षों के महत्व की जानकारी दी। मंत्री लक्ष्मी कोठारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष कुंदन बटेवरा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनीता मेहता, सुनील पांडे, ज्योत्सना शर्मा, अनीता मीणा एवं हरिप्रिया सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
—————————–
अणुव्रत के 11 नियमों के साथ बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश
