उदयपुरl महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत जय महेश प्रगति सेवा संस्थान, हिरण मगरी की ओर से 20 जून को अटल सभागार, हिरण मगरी में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अलका मुंद्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी), देवेंद्र मालीवाल (अध्यक्ष, महेश सेवा समिति), रमेश चंद्र पोरवाल (अध्यक्ष, जय महेश प्रगति सेवा संस्थान, हिरण मगरी), कैलाश सोमानी (प्रबुद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी), श्रद्धा गट्टानी (प्रबुद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी) तथा नितिन गट्टानी ने भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
सांस्कृतिक मंत्री कैलाश नानीने ने बताया कि कार्यक्रम में सत्यनारायण माहेश्वरी, रामनारायण कोठारी एवं पुरुषोत्तम महेश्वरी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
डांस सीनियर वर्ग में दीक्षा मंडोवरा ने प्रथम तथा आध्या माहेश्वरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डांस जूनियर वर्ग में रिया माहेश्वरी प्रथम एवं सियाना लाहोटी द्वितीय रहीं। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में रानू, रश्मि, पायल, निकिता एवं सीमा के समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आयरिकका एवं अंशिका के समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
चम्मच रेस सब जूनियर वर्ग में अनिका प्रथम एवं रिया माहेश्वरी द्वितीय रहीं। जूनियर वर्ग में रिद्धिमा बसेर ने प्रथम तथा मिहिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जलेबी रेस सब जूनियर वर्ग में गौरांग प्रथम एवं जेनिथ द्वितीय रहे, जबकि जूनियर वर्ग में समर्थ ने प्रथम तथा हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कुर्सी रेस के जूनियर वर्ग में दर्शिका प्रथम एवं नक्श द्वितीय रहे। महिला सीनियर वर्ग में अंजू और अनुराधा संयुक्त रूप से प्रथम तथा शकुंतला और चंचल संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में कैलाश सोनी ने प्रथम एवं कैलाश मुंदड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अध्यक्ष गोपाल लाल चांडक ने बताया की कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या में उत्साह, उमंग और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे महेश नवमी महोत्सव का उत्साह और भी बढ़ गया।
