23 जून को ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित होगा युवा संबल मेला

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भीलवाड़ा, 15 जून। जिला प्रशासन भीलवाड़ा एवं रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार तथा कौशल विकास के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से “युवा संबल मेला” का आयोजन 23 जून 2026 को किया जाएगा।

उपनिदेशक रोजगार विभाग श्री मुकेश गुर्जर ने बताया कि मेला ग्रामीण हाट बाजार, भीलवाड़ा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं एवं कौशल विकास प्रशिक्षण संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।

जिला प्रशासन ने जिले के अधिकाधिक युवाओं से मेले में भाग लेकर रोजगार एवं स्वरोजगार संबंधी अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी पोस्टर पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर पूर्व पंजीकरण भी कर सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!