उदयपुर डाक मंडल द्वारा एक्सपोर्टर मीट का सफल आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 6 जून। उदयपुर डाक मंडल द्वारा शुक्रवार को बीपीसी उदयपुर के तत्वावधान में होटल कनेर बाग, सुखाड़िया सर्किल में एक उदयपुर और मेवाड़ के समस्त हैंडीक्राफ्ट्स मार्बल हस्तशिल्प उत्पाद आर्टिफिसियल ज्वेलरी एवं विभिन्न उत्पादों के एक्सपोर्टर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवर अधीक्षक, डाकघर मंडल अक्षय भानुदास गाडेकर द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एपीएमजी (बीडी एंड मेल्स) परिमंडल कार्यालय, जयपुर सुभाष चन्द्र मीणा रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय, अजमेर से सहायक निदेशक वी.एस. जैन, एवं सहायक अधीक्षक घेवर चन्द, भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एमएसएमई के डिप्टी डायरेक्टर शेलेन्द्र शर्मा कस्टम एवं जीएसटी अधीक्षक राजेश मीणा उदयपुर हैंडीक्राफ्ट संगठन के नितेश कपूर एवं उदयपुर जिले के करीब 50 से अधिक निर्यातकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन विपणन कार्यकारी प्रधान डाकघर, उमेश निमावत द्वारा किया गया। वहीं जनसंपर्क निरीक्षक प्रधान डाकघर रमेश भाटी ने डाक निर्यात केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान डाकघर के प्रवर अधीक्षक द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया।
डाकघर मंडल के प्रवर अधीक्षक अक्षय भानुदास गाडेकर ने बताया किउक्त कार्यक्रम का उद्देश्य निर्यातकों को भारतीय डाक विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निर्यात संबंधी सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्रदान करना तथा डाक विभाग एवं निर्यातकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। साथ ही साथ सभी निर्यातको को ऑन स्पॉट पर ही उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया गया एवं जीएसटी एवं कस्टम डिपार्टमेंट की तरफ से एवं लघु और मध्यम उद्योगों के विभाग की तरफ से सभी अन्य विभागों की तरफ से निर्यात को बेहतर से बेहतर सुविधाएं एवं समन्वय बढ़कर निर्यात को अधिक से अधिक लाभ एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!