उदयपुर। जिले के खेरोदा थानांतर्गत एक वृद्ध महिला को अंधविश्वास में लेकर रुपए व गहनों की धोखाधडी करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार 70 वर्षीय रामीबाई उर्फ रामू डांगी पत्नी कजोड डांगी निवासी कुंथवास की भागल ने बाबूलाल पुत्र केशु ढोली निवासी निमडी गारियावास व अन्य एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसको अंधविश्वास में लेकर रुपए व गहने की धोखाधडी कर उसके साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अरबन मॉल से बाइक चोरी
उदयपुर। शहर के भुवाणा क्षेत्र में सुखेर स्थित अरबन मॉल परिसर से चोर एक बाइक चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार महेंद्र कुमार मीणा पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी पोगरा कला खेरवाडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि 6 मई को अरबन मॉल सुखेर से उसकी बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गया। चोरी की रिपोर्ट चार जून को दर्ज की गई। पुलिस बाइक चोर की तलाश कर रही है। इसी तरह सुनिल पुत्र चमनलाल निवासी मोती मगरी अंबामाता ने देवीलाल, रूपलाल और देवीलाल के खिलाफ खेरोदा थाने में दी रिपोर्ट में गत 25 मई को राठौडों का गुडा से आरोपियों द्वारा उसकी बाइक चुरा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
एकलिंगपुरा में जीएसपी पावर कंपनी से बैटरी चोरी
उदयपुर। शहर से सटे एकलिंगपुरा स्थित एक कंपनी से अज्ञात चोर बैटरी चुरा ले गया। पुलिस के अनुसार जीएसपी पावर सिस्टम प्रा लि एकलिंगपुरा के स्टेट आॅफिसर सोनु कुमार पुत्र भेरुलाल बैरवा निवासी प्रेमनगर सेकण्ड थाना उद्योगनगर कोटा ने सविना थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी कंपनी के अलार्म सिस्टम से पता चला कि वहां पर नेटवर्क कमजोर हो गया। कंपनी के टेक्नीशियत ने मौके पर जाकर देखा तो वहां से बैटरी चोरी होना पाया। कोई अज्ञात चोर बैटरी चुरा ले गया। पुलिस जांच करते हुए चोर की तलाश कर रही है।
पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज
उदयपुर। शहर की सविना थाना पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर किया हैं पुलिस के अनुसार पीडिता ने हरीश कुमार मीणा पुत्र देवीलाल निवासी धोलादाता डिंगरी सराडा के खिलाफ रिपोर्ट दी जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फेसबुक आईडी पर विवाहिता का फोटो लगा किया वायरल
उदयपुर। शहर से सटे बेडवास क्षेत्र में फेसबुक आईडी पर एक विवाहिता की फोटो स्टोरी लगा वायरल करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार शंकरलाल पुत्र मधवलाल जाट निवासी जीतावास रेलमगरा हाल बेडवास ने पूरण चौधरी के खिलाफ प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर उसकी पत्नी की फोटो की स्टोरी लगाकर वायरल करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट में बताया कि फोटो स्टोरी वायरल करने से उसकी व उसकी पत्नी का समाज में अपमानित होने से मानसिक पीडा हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुकान पर ससुर—दामाद से मारपीट
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी सेक्टर—4 में आपसी विवाद के चलते ससुर—दामाद के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार कृतिक जैन पुत्र नवीन कुमार जैन निवासी नाकोडा काम्प्लेक्स हिरणमगरी सेक्टर—4 ने अनिल व काव्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उससे व उसके ससुर संजय भंडारी के साथ चार जून को आरोपियों द्वारा दुकान पर जाकर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
