मंडी की नाल में 3000 लोगों को पिलाई गई निशुल्क छाछ, 5 जून को पशुपतिनाथ गौशाला में होगा दसवां छप्पन भोग

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने और गौसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरु कमल चंद्र रोशन गौ सेवा ट्रस्ट, विद्यार्थी कल्याण संस्थान एवं मंडी की नाल व्यापार संघ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मंडी की नाल क्षेत्र में विशाल निशुल्क छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि बढ़ती गर्मी से परेशान आमजन को राहत प्रदान करने के लिए आयोजित इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। व्यापार संघ के सरफराज बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम में मयंक जैन, अनीश बोहरा, सरफराज बोहरा, विभाष जी बडी, देवेंद्र सोनी सहित अनेक व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक सहयोग करते हुए ग्राहकों, राहगीरों एवं क्षेत्र के व्यापारियों को गौशाला का प्रसाद स्वरूप छाछ वितरित की।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 3000 लोगों को 2 क्विंटल छाछ पिलाई गई। छाछ वितरण के बाद लोगों के चेहरों पर गर्मी से राहत और संतोष की झलक स्पष्ट दिखाई दी। उपस्थित जनों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
108 गौशालाओं में छप्पन भोग सेवा प्रकल्प के ब्रांड एंबेसडर राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री तथा प्रकल्प के प्रधान एडवोकेट निर्मल पंडित ने इस जनहितकारी पहल की प्रशंसा करते हुए ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल को शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में स्वीटी जैन ने जानकारी दी कि 108 गौशालाओं में छप्पन भोग श्रृंखला का दसवां आयोजन 5 जून को प्रातः 9 बजे पशुपतिनाथ गौशाला में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष छप्पन भोग सेवा का आयोजन माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा किया जाएगा, जिसमें नारी शक्ति श्रद्धा, समर्पण और सेवा भाव के साथ गौमाता की सेवा एवं छप्पन भोग कार्यक्रम को सफल बनाएगी।
गौरतलब है कि छप्पन भोग श्रृंखला के माध्यम से गौसेवा, जनसेवा और सामाजिक समरसता का संदेश निरंतर प्रसारित किया जा रहा है, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को नई ऊर्जा मिल रही है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!