उदयपुर 01 जून / राजस्थान विद्यापीठ की छवि खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही को लेकर सोमवार को राजस्थान विद्यापीठ के सामाजिक प्रशासन के कार्यकर्ताओं ने पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा के नेतृत्व में सैकड़ों अकादमिक, गैर अकादमिक कार्यकर्ताओं के साथ अतिरिक्त कलक्टर दीपेन्द्र सिंह राठौड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा को ज्ञापन दे सख्त कार्यवाही की मांग की। डॉ. नागदा ने बताया कि सभी कार्यकर्ता श्रमजीवी महाविद्यालय एकत्रित हु ए और वहॉ से शांतिपूर्वक रेली के रूप में देहलीगेट होते हुए कलेक्ट्री परिसर पहुंचे जहॉ विद्यापीठ प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन दिया।
कलेक्ट्री परिसर से सभी कार्यकर्ता प्रतापनगर स्थित विद्यापीठ के प्रशासनिक भवन पहुंचे और कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर, कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत से विद्यापीठ के खिलाफ जाने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की। संस्था से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य जुडा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यापीठ के 700 कार्यकर्ताओं का रोजी रोटी एवं इनके परिवार के भरष पोषण का सवाल है। अगर कोई समस्या है तो मिलबैठ कर दूर की जा सकती है लेकिन अपनी बात को बाहरी एजेन्सियों के सामने रखना यह उचित नहीं है।
इस अवसर पर में पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा, रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पारस जैन, प्रो. युवराज सिंह राठौड, डॉ. धमेन्द्र राजौरा , डॉ. भवानीपाल सिंह राठौड, प्रो. धीरज प्रकाश जोशी, डॉ. सुनिता मुर्डिया, प्रो. लाला राम जाट, प्रो. सरोज गर्ग, प्रो. मलय पानेरी, प्रो. अवनीश नागर, प्रो. बलिदान जैन, डॉ. अमी राठौड, प्रो. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ. शेलेन्द्र मेहता, प्रो. सुनील चौधरी, डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. एसबी नागर, प्रो. अमी राठौड, डॉ. नीरू राठौड, डॉ. सपना श्रीमाली, डॉ. महेश आमेटा, डॉ. मोहसीन छीपा, डॉ. संजीव राजपुरोहित, डॉ. दिनेश श्रीमाली, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. गजेन्द्र सिंह राठौड, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. उदयभान सिंह, डॉ. नजमुद्दीन, डॉ. आशीष नंदवाना, उमराव सिंह राणावत, सवाराम डांगी, डॉ. मनोज रायल, डॉ. दिपेश वत्स, डॉ. ओम पारीक, डॉ. विजय दलाल, सुरेश चावरिया, डॉ. रोहित कुमावत, डॉ. शरद वर्मा, महेन्द्र सिंह राजपुत, नवीन दीक्षित, राकेश दाधीच, लहरनाथ, राकेश गुर्जर, हर्ष दाधीच, डॉ. अमीत बाहेती, डॉ. हिम्मत सिंह, डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, डॉ. कुलशेखर व्यास, महेन्द्र राजपुत, मुकेशनाथ, जगदीश सालवी, त्रिभुवन सिंह, शैतान सिंह झाला, भेरूसिंह खरवड, शाहदाब , सहित विद्यापीठ के डीन, डायरेक्टर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विद्यापीठ की छवि खराब करने वालों के खिलाफ दिया ज्ञापन
