संगठन मजबूती और नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर, अग्रवाल महासभा की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई की कार्यकारिणी बैठक समिति के संरक्षक गोपाल अग्रवाल के निवास पर उत्साहपूर्वक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने की।
जिला अध्यक्ष सतीश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि बैठक में महासभा के आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक की शुरुआत संरक्षक गोपाल अग्रवाल के जन्मदिवस समारोह से हुई। इस अवसर पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया तथा सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
बैठक में विशेष रूप से नए सदस्यों को महासभा से जोड़ने, समाज में संगठन की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, संरक्षक गोपाल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सतीश चन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, एन.के. नेवटिया, योगेश गुप्ता, रजनीश बंसल, महिला प्रकोष्ठ संरक्षक सीमा अग्रवाल, सपना गुप्ता, रचना अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। अंत में गोपाल अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता और समाजसेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!