उदयपुर, 22 अप्रेल। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए मार्च माह में 3 लाख 21 हजार 572 लीटर वॉश नष्ट करने के साथ 893 केस दर्ज किए गए।
आबकारी आयुक्त के अनुसार प्रदेश में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में मार्च माह में 3 लाख 21 हजार 572 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में भारत निर्मित विदेशी मदिरा की 22462, देशी मदिरा की 3908, अवैध मदिरा की 5361, बीयर की 3693 बोतल सहित 700 लीटर स्प्रिट सीज किया गया।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि प्रदेश मंे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत मार्च माह मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय मंे संलिप्तता पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत 893 केस दर्ज करते हुए 685 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन के तहत 23 दुपहिया वाहन, 11 हल्के चार पहिया वाहन एवं एक भारी चार पहिया वाहन सहित 35 वाहनों को सीज किया गया है।
प्रदेश में 3 लाख 21 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट – 893 केस दर्ज
