बेजुबान पक्षियों के लिए 501 परिण्डों का किया वितरण

उदयपुर 07 अप्रेल / चेत्र नवरात्रा के पावन पर्व पर नमोकार फाउण्डेशन की ओर से रविवार को बेेजुबान पक्षियोें के लिए 501 परिण्डों का वितरण गणेण नगर स्थिति कालकामाता मंदिर के आसपास के क्षेत्र केशव नगर, रूप सागर एवं आयड़  के क्षेत्रों में किया गया। इस अवसर पर मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गौड़, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चैधरी, महेश भावसार, नरेश वैष्णव, कृष्णकांत कुमावत सहित कार्यकर्ताओं ने परिण्डे वितरण के साथ अपने अपने नाम से एक एक परिण्डा बांध उसमें नियमित पानी भरने का संकल्प लिया।संस्थापक अनीश नलवाया ने बताया कि युवा टीम के सहयोग से फाउण्डेशन की ओर से पिछले एक वर्ष से अपनी पोकेट मनी व जनसहयोग से बेजुबान पक्षियों व जानवरों के लिए पानी, खाना व अन्य प्रकार की सेवाएॅ कर रहा है। इसी कड़ी परिण्डों का वितरण किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!