सुप्रकाशमति माताजी का 43 वंा दीक्षा जयंती महोत्सव सम्पन्न

उदयपुर। गणिनी आर्यिका राष्ट्रसंत सुप्रकाशमति माताजी का 43 वंा दीक्षा जयन्ती महोतसव आज बलीचा स्थित ध्यानोदय तीर्थ क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मुनिश्री आर्ष कीर्ति, प्रज्ञामति माताजी की उपस्थिति में उपसर्ग विजेता 105श्री सुप्रकाशमति माताजी का 43वा दिक्षा जयंती विशेष प्रकार के अमृत रस अभिषेक के साथ प्रारम्भ हुआ। सुनील भोपावत ने चंद्र प्रभु पर शांति धारा की। बृजलाल खलुड़िया ने पार्श्व नाथ भगवान की शांति धारा का लाभ रामगंज मंडी से आये हुए भक्त भूपेंद्र शोभना कोविद आसिका सावला ने लिया।
भगवान को शोभा यात्रा के रूप पांडूक शिला पर विराजमान कर 103 व 104वां शांति विधान प्रारम्भ हुआ। भव्य भक्ति के साथ प्रभु शांति नाथ को 16 अरग्य भंेट किये। मुख्य पाद चरण रज धोने का सोभाग्य ग्लोबल महासभा अध्यक्ष जमनालाल हपावात को मिला। गुरु मां को पिच्छि, वस्त्र भेट का लाभ श्रीमति हेमलता बृजलाल खलुड़िया परिवार ने लिया।
सुप्रकाश ज्योति मंच के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि श्रावक रत्न का पुरूस्कार बृजलाल खलुड़िया को, श्रविका रत्न श्रीमति मनोरमा डोटिया, गुरु भक्त अरविन्द पाड़लिया को दिया गया। मुख्य शास्त्र भंेट का लाभ शांतिलाल, भीमराज कोटडीया कानपुर को मिला।इसके अलावा  43 शास्त्र विभिन्न परिवार द्वारा भेंट किये गये। गुरु आरती का सोभाग्य इंदु बाला अभय गाड़िया को मिला।
इस अवसर पर मुनिश्री आर्श कीर्ति ने कहा कि आर्यिका सुप्रकाशमतिजी मेरी माँ समान है। इनका सुप्रकाश नाम यथा कार्य यथा नाम है। ऐसी आर्यिका कई वर्षो मे जन्मलेती है। आज 43 वर्ष इनका दीक्षा काल है। गुरु माँ प्रज्ञा मति का भी यही भाव था किये विरली आर्यिका है जो कई तीर्थ का निर्माण कर चुकी है।
आर्यिका सुप्रकाशमति ने कहा कि जन्महोना आज कल आपके हाथ मे है पर मृत्यु तो आपके कर्म काल के अनुसार है जो निश्चित है। इस लिए पुण्य धर्म करते रहे और अपने अगले भव को सुधारते रहें। आओ चले करें प्रभु भक्ति और बने भक्त गुरु के 10-11 फरवरी 2024 को इस विधान आयोजन की पूर्णाहुति होंगी।
यह जानकारी पवन जैन महा मंत्री ने दी। लक्ष्मीलाल मालवी ने बताया कि गुरु माँ का प्रवास ध्यानोदय तीर्थ पर अभी रहेगा। अरविन्द पाड़लिया ने बताया गुरु माँ तीर्थ अभिनन्दन पद यात्रा सम्मेद शिखर के लिए 14फरवरी को प्रस्थान करैगी।
आगामी 10 व 11 फरवरी को आयोजित होने वाले आयोजन की आमंत्रित पत्रिका का विमोचन श्रवण जैन कमल दोशी खूबीलाल चित्तोडा महावीर गयरियावास मुकेश भवर गोटी अशोक आदवासिया जय कुमार कार्रवा अनिल दोशी मनोज पाटनी अनिल डोटिया पंकज चम्पावात अमृत लाल बोहरा सुरेश डागरिया कमलेश अखावत प्रीतेश वगैरिया द्वारा किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!