उदयपुर, 4 नवंबर : जिले के टीडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरिश पुत्र भगवतीलाल खराडी निवासी पडुणा टीडी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि 1 नवंबर को की शाम को जब वह अपने अंकल को लेकर हॉस्पिटल जा रहा था, तभी सुनील, महेन्द्र, कपिल, सुरेश पुत्र नारायण और रवि ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुनील, महेन्द्र और सुरेश को पडुणा के जंगलो से गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
वहीं अंबामाता थाना पुलिस ने तलवार से जानलेवा हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कार्तिक वाल्मीकी पुत्र दिनेश निवासी गांधीनगर और जोनी लाल वाल्मीकी पुत्र अशोक कुमार निवासी भीलूराणा कॉलोनी के रूप में हुई है। गौरतलब है कि दोनों आरोपी 2 नवंबर की रात सज्जनगढ रोड स्थित होटल में घुसकर होटल मालिक से पैसों की डिमांड कर रहे थे और नहीं देने पर तलवार लहराते हुए होटल में तोड़फोड़ कर फरार हो गए थे।
