44 लाख रुपए के डोडाचूरा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

-एक्सकोर्ट में लगी दो लग्जरी कार भी जब्त, NCB टीम ने 50 किमी पीछा कर पकड़ा
भीलवाड़ा । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 44 लाख की कीमत का 297 किलोग्राम अफीम डोडा चुरा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। डोडाचुरा परिवहन और एक्सकोर्ट में लगी दो लग्जरी कारों को भी जब्त किया गया है।
मामले में मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के रायसिंहपुरा निवासी सत्यनारायण उर्फ सत्तू जाट, खाचरोल निवासी राकेश कुमार वर्मा और गोविंद शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
प्लास्टिक के बैग में छुपा रखा था डोडाचूरा
जानकारी अनुसार जोधपुर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने सूचना पर मांडलगढ़ में निगरानी शुरू की। इस दौरान काछोला थाना क्षेत्र के चेनपुरा में नाकाबंदी की गई। मांडलगढ़ के गोपालपुरा टोल प्लाजा पर क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें 15 प्लास्टिक के बैग में 297.090 किलोग्राम डोडाचुरा भरा मिला।
बरामद डोडाचुरा की अंतराष्ट्रीय कीमत 44,56350 रुपये बताई गई है। इस दौरान एक एक्सकोर्ट कर रही कार को भी जब्त किया गया। इस पर तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम की धारा में मामला दर्ज किया गया है।
40-50 किमी तक पीछा कर पकड़ा
नाकाबंदी के दौरान दो लग्जरी कारें आई जो नाकाबंदी की टीम को देख कर विपरीत दिशा में घूम गई। NCB की टीम ने दोनों कारों का करीब 40-50 किमी तक पीछा करने के बाद पकड़ा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!