खेल से संस्कार, संस्कार से सशक्त राष्ट्र— प्रेम नगर केसरी ग्रुप का भव्य खेल महोत्सव 2.0 आयोजित
उदयपुर। प्रेम नगर केसरी ग्रुप के तत्वावधान में खेल भावना अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल महोत्सव 2.0 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेंद्र पटेल शोभना पटेल एस.के. राय एवं प्रतिमा राय रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाबदास महाराज ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष जयेश चंपावत राज्य आपदा प्रबंधन संयोजक डॉ. जिनेंद्र शास्त्री एवं इरशाद चैन वाला उपस्थित रहे। प्रेम नगर केसरी ग्रुप की संस्थापक डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि खेल महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं बच्चों महिलाओं और सीनियर सिटीजन को…
