नशे के विरुद्ध अभियान शुरू
उदयपुर, 7 जनवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर एवं आरोग्य सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में नशे के विरूद्ध अभियान शुरू किया गया है। प्राधिकरण सचिव एवं एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों में ड्रग्स लेने की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए इसे रोका जाना आवश्यक है। नालसा की डॉन योजना (ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन) भारत में नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के लिए एक राष्ट्रीय…
