उदयपुर में पहली बार होगा भजन क्लबिंग का अनूठा संगम
क्वींस इवेंट्स व रागा इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा भव्य आयोजन, अशोका पैलेस में हुआ पोस्टर विमोचन उदयपुर। क्वींस इवेंट्स और रागा इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में और बीसीआई के सहआयोजन में उदयपुर में पहली बार भव्य भजन क्लबिंग कार्यक्रम होगा। यह अनोखा आयोजन भक्ति और आधुनिक क्लब संस्कृति का ऐसा संगम प्रस्तुत करेगा, जो खास तौर पर ज़ेन-जी और युवा वर्ग को आकर्षित करेगा। इस भव्य कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन आज अशोका पैलेस, उदयपुर में किया गया। पोस्टर विमोचन के दौरान क्वींस इवेंट्स के सी.ई.ओ. संजीव पटवा, बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी, बीसीआई उदयपुर के…
