बच्चों के अध्ययन हेतु विद्यालय को कम्प्यूटर भेंट
उदयपुर। सुविधि महिला मण्डल एवं लायन्स क्लब डिवाईन ने आज हिरणमगरी से. 4 स्थित महावीर जैन सैकेण्डरी स्कूल में बच्चों के अध्ययन के लिये कम्प्यूटर भेंट किया। सुविधि महिला मण्डल की अध्यक्ष लायन चंचल माण्डावत, लायन्स क्लब डिवाईन की अध्यक्ष डाॅ. कुसुम कोठारी एवं श्रीमती सुनिता रांका द्वारा विद्यालय को कम्प्युटर भेंट किया गया। कार्यक्रम के अतिथि श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के अध्यक्ष अशोक चैहान एवं उपाध्यक्ष अरूण बया,मावली प्रधान नरेन्द्र चण्डालिया व संस्थान प्रधान डाॅ. हिम्मतलाल वया थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती व भगवान महावीर के चलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विद्यालय…
