मेवाड़ की संगीत विरासत को सहेजने की पहल
बजट में ‘संगीत संग्रहालय’ के लिए वित्तीय व प्रशासनिक सहयोग दे सरकार : मुकेश माधवानी संगीत संग्रहालय के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध, सरकारी सहयोग की आवश्यकता उदयपुर।राजस्थान के आगामी बजट को लेकर प्रदेशभर में उम्मीदों का माहौल है। इसी क्रम में मेवाड़ की समृद्ध संगीत विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मांग सामने आई है। सुरों की मंडली संस्थान, उदयपुर के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि आगामी बजट में उदयपुर में ‘संगीत संग्रहालय’ की स्थापना के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए जाएँ तथा प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाए। मुकेश माधवानी…
