केंद्र सरकार के बजट पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा की प्रतिक्रिया।
उदयपुर। 02 फरवरी। केंद्र सरकार के बजट पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट-2026 की घोषणाओं के बाद देशभर और विशेषकर राजस्थान में निराशा का माहौल है। ये हताशा मोदी सरकार के दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच की गहरी खाई को साफ़ दर्शाती है। बेरोज़गार युवा, टैक्स के बोझ तले दबा मध्यम वर्ग, संकट से जूझते किसान, बंद होते स्टार्ट-अप, बाज़ार सबके हिस्से में सिर्फ़ निराशा आई है। इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं देकर मध्यम वर्गीय लोगों के साथ विश्वासघात किया है। अर्थव्यवस्था की स्थिरता को लेकर…
