Year: 2026

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षा, सशक्तिकरण और विकास की नई सौगातें

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षा, सशक्तिकरण और विकास की नई सौगातें

-राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने किया कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास -उदयपुर में भी आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह उदयपुर, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को प्रदेशभर में शिक्षा, सशक्तिकरण और विद्यार्थियों के समग्र विकास को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भरतपुर जिले के खेड़ली गुर्जर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ, जहां से प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं एवं पहलों का लोकार्पण-शिलान्यास एवं शुभारंभ हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर के राजकीय…
Read More
शहीद अभिनव नागौरी का 37वां जन्म दिवस गुरूवार को

शहीद अभिनव नागौरी का 37वां जन्म दिवस गुरूवार को

-राउमावि भुवाणा में विद्यार्थियों को अभिनव अभ्यास पुस्तिका का होगा वितरण उदयपुर, 29 जुलाई। देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले शहीद लेफ्टिनेंट पायलट अभिनव नागौरी का 37वां जन्म दिवस एवं स्मृति समारोह 30 जुलाई गुरूवार को प्रातः 8 बजे शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागौरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भुवाणा में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। भारतीय नौ सेना के लेफ्टिनेंट पायलट अभिनव नागोरी का जन्म 30 जुलाई 1990 को उदयपुर जिले के कानोड़ गांव में हुआ था। 24 मार्च 2015 को गोवा के तट पर प्रशिक्षण के दौरान देश सेवा करते हुए उन्होंने शहादत प्राप्त की थी। कार्यक्रम में शहीद…
Read More
गुरू पूर्णिमा पर गुरूजनों का वंदन-अभिनंदन

गुरू पूर्णिमा पर गुरूजनों का वंदन-अभिनंदन

-जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने किया संतों का सम्मान उदयपुर, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के तहत देवस्थान विभाग द्वारा जिले में संतों के सम्मान और वंदन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देवस्थान विभाग के उच्च अधिकारियों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने संतों का पारंपरिक रूप से अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद लिया। उदयपुर जिले में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के श्री तनमयजी महाराज, राजगुरू मठ सवीना खेड़ा के महंत गोपालगिरी महाराज, अस्थल आश्रम के महंत रासबिहारी जी, मुनि श्री आदित्यसागर जी, श्री निरागरतन विजय महाराज, खास ओदी के प्रयाग गिरी महाराज, गोगुन्दा क्षेत्र…
Read More
सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में मनाई गुरु पूर्णिमा’

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में मनाई गुरु पूर्णिमा’

उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में आज गुरु पूर्णिमा पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को तिलक कर व मौली बांध सम्मानित किया तत्पश्चात गुरुओं के सम्मान में समूह गान व समूह नृत्य व गुरु की महिमा को प्रतिबिंबित करने वाला कथक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि आज के युग में जो भी चुनौतियां सामने आ रही है…
Read More
लायंस क्लब नीलांजना द्वारा विद्यालयों में संस्कार एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम आयोजित

लायंस क्लब नीलांजना द्वारा विद्यालयों में संस्कार एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। लायंस क्लब नीलांजना, उदयपुर द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जवाहर जैन स्कूल में आयोजित “मातृ-पितृ चरण वंदन” कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों से अपने माता-पिता के चरण वंदन करवाए गए तथा उन्हें माता-पिता के सम्मान, सेवा एवं भारतीय संस्कारों का महत्व समझाया गया। विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया। वहीं रेड फॉक्स स्कूल, केशव नगर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का अपरणा एवं पुष्प भेंट कर सम्मान…
Read More
गुरु गौरवम् उत्सव में गूंजा गुरु सम्मान का संदेश, मेधावी विद्यार्थियों व श्रेष्ठ शिक्षकों का हुआ अभिनंदन

गुरु गौरवम् उत्सव में गूंजा गुरु सम्मान का संदेश, मेधावी विद्यार्थियों व श्रेष्ठ शिक्षकों का हुआ अभिनंदन

-अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाए वही गुरु है-संजीव भारद्वाज उदयपुर। विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-14 उदयपुर एवं भारत विकास परिषद “मेवाड़” के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को “गुरु गौरवम्” उत्सव श्रद्धा, सम्मान और संस्कारों के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को रेखांकित करते हुए मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भारत विकास परिषद “मेवाड़” के क्षेत्रीय संयोजक संजीव भारद्वाज ने कहा कि “अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने वाला ही सच्चा गुरु होता है।” उन्होंने कहा कि गुरु केवल…
Read More
गुरु पूर्णिमा पर महावीर जैन सैकण्डरी स्कूल में गुरु वंदन का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान

गुरु पूर्णिमा पर महावीर जैन सैकण्डरी स्कूल में गुरु वंदन का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान

उदयपुर। महावीर जैन सैकण्डरी स्कूल में बुधवार, 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष डॉ. हिम्मतलाल वया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता जैन ने कहा कि गुरु जीवन का सच्चा पथप्रदर्शक होता है। जिस प्रकार माता-पिता जीवन की पहली सीख देकर सही दिशा दिखाते हैं, उसी प्रकार गुरु अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हुए उन्हें सफलता की राह पर अग्रसर करते हैं। उन्होंने…
Read More
दुर्गम राहों से होकर बच्चों की उम्मीदों तक पहुंची वाइब पहल, राउंड टेबल इंडिया ने बांटी खुशियां

दुर्गम राहों से होकर बच्चों की उम्मीदों तक पहुंची वाइब पहल, राउंड टेबल इंडिया ने बांटी खुशियां

उदयपुर। समाजसेवा का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राउंड टेबल इंडिया ने अपनी वाइब (टपइम) पहल के तहत शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित दुर्गम ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, घड़ियावास में सेवा अभियान चलाया। कच्चे और चुनौतीपूर्ण रास्तों को पार कर टीम जब विद्यालय पहुंची तो वहां के 80 नन्हे विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह की अनमोल मुस्कान देखने को मिली। विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक अध्ययनरत सभी 80 बच्चों को नई चप्पलें, स्कूल बैग और नोटबुक वितरित किए गए। साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गर्मी से राहत और स्वच्छ पेयजल…
Read More
गुरु के सान्निध्य से मिटता है अज्ञान का अंधकार, जीवन में होता है ज्ञान का आलोक: डॉ. सुरेंद्र मुनि

गुरु के सान्निध्य से मिटता है अज्ञान का अंधकार, जीवन में होता है ज्ञान का आलोक: डॉ. सुरेंद्र मुनि

उदयपुर, 29 जुलाई। भुवाणा मार्ग स्थित देवेन्द्रधाम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र मुनि ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु अज्ञान नहीं, बल्कि ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं। गुरु ही मानव जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक हैं, जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और आत्मकल्याण के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का ज्ञान जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और परिवार, समाज तथा राष्ट्र के निर्माण…
Read More
गुरु पूर्णिमा पर गूंजा कृतज्ञता और समर्पण का संदेश, साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी ने बताया गुरु का महत्व

गुरु पूर्णिमा पर गूंजा कृतज्ञता और समर्पण का संदेश, साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी ने बताया गुरु का महत्व

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन माला में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा 6 ने गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि जिन शासन में प्राप्त महापुरुषों और गुरु भगवंतों के प्रति सदैव कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। कृतज्ञता के बिना जीवन में संस्कार और सदाचार का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसने हमें कुछ दिया है, जहां से हमें ज्ञान और मार्गदर्शन मिला है, उसे सदैव श्रद्धा भाव से याद रखना चाहिए। गुरु भगवंतों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए एक दिन…
Read More
error: Content is protected !!