प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जन्म कल्याणक महोत्सव प्रथमेश का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव आज,धर्मसभा के लिये टाउनहाॅल सजा, शोभायात्रा का जगह-जगह होगा स्वागत
उदयपुर। समग्र जैन समाज की ओर से श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा ’जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर, युग सृष्ठा भगवान श्री ऋषभदेव का जन्म एवम् तप कल्याणक महोत्सव’प्रथमेश 2026’ कल 12 मार्च को धूमधाम से मनाया जायेगा। सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शान्तिलाल वेलावत ने बताया कि गुरुवार को प्रातः 7 बजे जैन धर्म के साधु-सन्तों के सानिध्य में नगर निगम प्रांगण’ में ’ध्वजारोहण’ के साथ ही शहर में भ्रमण के लिये शोभायात्रा प्रारम्भ होगी। शहर में 20 स्वागतद्वार लगाये जा रहे है। टाउनहाॅल में शोभायात्रा के पश्चात् रत्नत्रयधारी साधुवृन्दों के आशीर्वचन होंगे। समाज के प्रमुख महेन्द्र टाया…
