गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना
कोटड़ा ब्लॉक के लिए 1.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी उदयपुर, 6 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की प्राथमिकता वाली गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना के तहत उदयपुर जिले के कोटड़ा ब्लॉक में अनुमत विकास कार्यों के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता ने 1 करोड़ 42 लाख 70 हजार रूपए की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। जिला कलक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रमुख शासन सचिव, आयोजना (ग्रुप-4) विभाग, जयपुर द्वारा पूर्व में जारी प्रशासनिक स्वीकृति के अनुसरण में यह राशि आवंटित की गई है। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले के चयनित ब्लॉक…
