विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखना जरूरी : प्रशांत अग्रवाल
‘अपनों से अपनी बात’ में राजा जनक और अष्टावक्र के प्रसंगों से दिया आत्मबोध और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश उदयपुर, 10 नवंबर। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने सेवातीर्थ स्थित वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में आयोजित ‘अपनों से अपनी बात’ कथा में राजा जनक और महर्षि अष्टावक्र के प्रसंगों के माध्यम से ज्ञान, वैराग्य, धैर्य और संयम का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि वास्तविक ज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि उसका प्रभाव व्यक्ति के विचारों और व्यवहार में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने बताया कि राजा जनक की सभा में पहुंचे बालक अष्टावक्र की शारीरिक बनावट के कारण कुछ विद्वानों ने हंसी…
