बीसीआई अल्फा एवं बीसीआई उत्सव की वर्कप्लेस विजिट से बढ़े आपसी संपर्क और बिजनेस कोलैबोरेशन के अवसर
बेसलार्ड स्टूडियोज और श्रुति द स्कूल ऑफ म्यूजिक में सदस्यों ने साझा किए अनुभव, नए बिजनेस अवसरों पर हुई चर्चा उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के अंतर्गत बीसीआई अल्फा की ओर से ऐकार्थ पुरोहित के वर्कप्लेस बेसलार्ड स्टूडियोज तथा बीसीआई उत्सव की ओर से शिखा बेहल के वर्कप्लेस श्रुति द स्कूल ऑफ म्यूजिक में वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया गया। दोनों विजिट का उद्देश्य मेंबर्स के बीच बिजनेस नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग और आपसी कोलैबोरेशन को बढ़ावा देना रहा। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से मेंबर्स…
