Day: October 21, 2026

उदयपुर पुलिस और सीआईडी विशेष शाखा की बड़ी कार्रवाई

उदयपुर पुलिस और सीआईडी विशेष शाखा की बड़ी कार्रवाई

बिना वैध दस्तावेजों के होटल में रुकीं 3 थाईलैंड मूल की महिलाएं डिटेन अनैतिक गतिविधियों की आशंका उदयपुर, 21 अक्टूबर। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार उदयपुर पुलिस और सी.आई.डी. (वि.शा.) जोन की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के एक होटल में बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से रह रही थाईलैंड मूल की 3 विदेशी महिलाओं को डिटेन (हिरासत में) किया गया है। पुलिस अब इन महिलाओं को देश से निष्कासित करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर रही है। गुप्त सूचना पर होटल में छापा यह पूरी…
Read More
प्रथम चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान गुरुवार को

प्रथम चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान गुरुवार को

पंचायतीराज चुनाव 2026 826 मतदान केंद्रों पर 7.32 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग पहले चरण में जिला परिषद के 25 वार्डों के लिए 65 प्रत्याशी तथा 10 पंचायत समिति 160 वार्डों में 435 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला उदयपुर, 21 अक्टूबर। पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत उदयपुर जिले में प्रथम चरण का मतदान गुरुवार, 22 अक्टूबर को होगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले की 10 पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 25 वार्डों के लिए 65 तथा पंचायत समिति के 160 निर्वाचन क्षेत्रों में 435 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रथम चरण में कुल 7…
Read More
निर्भीक और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में नहीं हो लापरवाही- एसपी

निर्भीक और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में नहीं हो लापरवाही- एसपी

पंचायती राज चुनाव-2026 निर्वाचन दायित्वों का पूर्ण संवेदनशीलता और गंभीरता से करें निर्वहन  - जिला निर्वाचन अधिकारी प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना, गुरुवार को 10 पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा मतदान मतदान कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण उदयपुर, 21 अक्टूबर। पंचायती राज चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत गुरुवार, 22 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में मतदान दलों की रवानगी की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। इस अवसर पर…
Read More
आत्मा के दोष मिटाना ही सच्ची आराधना, विनय और वात्सल्य से महकता है उपाध्याय पदःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

आत्मा के दोष मिटाना ही सच्ची आराधना, विनय और वात्सल्य से महकता है उपाध्याय पदःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

नवपद आराधना के चौथे दिन उपाध्याय पद की महिमा का वर्णन, स्वाध्याय और प्रतिक्रमण से आत्मशुद्धि का दिया संदेश उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में बुधवार को आयोजित धर्मसभा में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने नवपद आराधना के चौथे दिन उपाध्याय पद की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जीवन की सच्ची सार्थकता केवल उम्र बढ़ने में नहीं, बल्कि अपने दोषों को घटाने और सद्गुणों को बढ़ाने में है। आत्मा की शुद्धि, विनय और दूसरों के प्रति वात्सल्य का भाव ही धर्म आराधना का वास्तविक उद्देश्य है। साध्वीश्री ने कहा कि उपाध्याय जिनशासन के युवराज हैं। साधु-साध्वी भगवंतों को…
Read More
आत्मविश्वास ही सच्चा धन हैःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

आत्मविश्वास ही सच्चा धन हैःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

देवेन्द्र धाम में धर्मसभा; गुरु गणेश दीक्षा जयन्ती पर हुआ भक्तामर अनुष्ठान उदयपुर। देवेन्द्र धाम स्थित महावीर समवशरण में आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि जीने के लिए सांसों और जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास की नितांत आवश्यकता है। किसी भी परिस्थिति में हमें अपना आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए; बिना आत्मविश्वास के व्यक्ति जिंदा होकर भी मुर्दे के समान होता है। दुनिया में जिन लोगों ने भी ऊंचाइयों और उपलब्धियों को प्राप्त किया है, वे सभी आत्मविश्वासी थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपनी ऊंची सोच और कड़ी मेहनत के दम पर फर्श…
Read More
श्रुत संवेगी मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज के सानिध्य में तनाव से मुक्ति का महाकुंभ

श्रुत संवेगी मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज के सानिध्य में तनाव से मुक्ति का महाकुंभ

उदयपुर में 23 से 26 अक्टूबर तक होगा गमेर बाग में नि:शुल्क मंत्राक्ष ध्यान शिविर उदयपुर। श्रुत संवेगी मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज के सानिध्य एवं आदिनाथ दिगंबर जैन चेरीटेबल ट्रस्ट, सेक्टर 11 के तत्वावधान में तनाव, मानसिक दबाव और जीवन की बढ़ती भागदौड़ से जूझ रहे लोगों के लिए उदयपुर में 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक श्री गमेर बाघ में मंत्राक्ष ध्यान एवं समाधान शिविर आयोजित होगा। यह आध्यात्मिक शिविर नि:शुल्क  होगा। सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत के अनुसार देशभर से लगभग 7,000 साधक इसमें शामिल होंगे। पूज्य मंत्राक्ष गुरु मंत्रराज महाश्रमण 108 आदित्यसागरजी मुनिराज…
Read More
 आदर्श महिला संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉली व्यास को अध्यक्ष की कमान

 आदर्श महिला संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉली व्यास को अध्यक्ष की कमान

उदयपुर। आदर्श महिला संगठन ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है। नई टीम में वरिष्ठ महिलाओं को संरक्षक और मार्गदर्शक की भूमिका सौंपी गई है, वहीं विभिन्न पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारी देकर संगठन के कामकाज को व्यवस्थित करने की पहल की गई है। डॉली व्यास को संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में तारा व्यास, कुसुम शर्मा, कुसुम रावल, शीला दवे, उषा दवे और महिमा आचार्य को विशिष्ट संरक्षक बनाया गया है। मंजू द्विवेदी को मुख्य संरक्षक तथा शशि दवे, प्रतिमा दीक्षित, मीना शुक्ला  मृदुला औदिच्य और यामिनी जानी को मार्गदर्शक संरक्षक…
Read More
मानसिक बीमारी को सामान्य बीमारी समझना बडी गलती, इसलिए बढ रही है यह बीमारी: डॉ गोचर

मानसिक बीमारी को सामान्य बीमारी समझना बडी गलती, इसलिए बढ रही है यह बीमारी: डॉ गोचर

-आशाधाम में विश्व मानसिक स्वास्थ्य पखवाडे पर आयोजित हुआ कार्यक्रम उदयपुर। मनोरोग के प्रति लोगों में जागरुकता नहीं होने से यह रोग निरंतर बढ रहा है। मानसिक बीमारी को सामान्य बीमारी समझना सबसे बडी गलती है इसलिए इसके प्रति गंभीर रहना जरुरी है। आशाधाम आश्रम प्रांगण में विश्व मानसिक स्वास्थ्य पखवाडा के तहत आयोजित कार्यक्रम में डाक्टर सुरेश गोचर ने यह बात कही। डॉ गोचर ने कहा कि आज के समय में मनोचिकित्सा के क्षेत्र में लोगों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है, जिसका सबसे बड़ा कारण मानसिक बीमारी के प्रति लोगों को जानकारी नहीं होना है। लोग…
Read More

 विदेश जाने का वीजा दिलाने के नाम पर 3.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

            खेरवाड़ा, विदेश जाने का वीजा दिलाने के नाम पर एक युवक से 3 लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पाटिया थाना क्षेत्र का प्रकरण दर्ज किया गया है।       प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाव डबायचा निवासी हर्षित डामोर (20) पुत्र दिनेश डामोर, जाति भील ने रिपोर्ट दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे विदेश जाने का वीजा दिलाने का झांसा देकर कुल 3 लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।         पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर सायबर…
Read More
 मां खड़क्वा धाम बायडी में श्रद्धा और भक्ति के साथ जवारा विसर्जन संपन्न

 मां खड़क्वा धाम बायडी में श्रद्धा और भक्ति के साथ जवारा विसर्जन संपन्न

खेरवाड़ा, ग्राम बायडी स्थित प्राचीन मां खड़क्वा धाम में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का समापन मंगलवार शाम को जवारा विसर्जन के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल रहा और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।            आचार्य प्रभाशंकर त्रिवेदी के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। जवारा धारण कर पहुंचे बालक-बालिकाओं सहित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मां के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।    …
Read More
error: Content is protected !!