उदयपुर के युवा तीरंदाजों ने हनुमानगढ़ में लहराया परचम
स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकजीते उदयपुर, 16 अक्टूबर। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा संचालित बालक तीरंदाजी अकादमी, उदयपुर के खिलाड़ियों ने हनुमानगढ़ में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उदयपुर शहर और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के अंडर-19 इंडियन राउंड वर्ग में उदयपुर के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने अंडर-19 इंडियन राउंड की टीम स्पर्धा में बेहतरीन आपसी तालमेल, अनुशासन और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर…
