Day: August 18, 2026

पॉप-अप प्रदर्शनी के पोस्टर लॉन्च एवं समूह चर्चा

पॉप-अप प्रदर्शनी के पोस्टर लॉन्च एवं समूह चर्चा

उदयपुर। आगामी पॉप-अप प्रदर्शनी को लेकर पोस्टर लॉन्च एवं समूह चर्चा का आयोजन किया गया। बैठक में 21 अगस्त को होने वाले विशेष कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक समूहों की सहभागिता तथा उनके सम्मान समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पॉप-अप प्रदर्शनी 21 से 23 अगस्त तक ऑर्बिट रिसॉर्ट में आयोजित की जाएगी। 21 अगस्त को विभिन्न सामाजिक समूहों एवं उनके सामाजिक योगदान के लिए विशेष सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की आयोजक रुचिता जैन एवं कनिका जैन हैं, जबकि कार्यक्रम का समन्वय समाजसेवी एवं वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. बलदीप शर्मा द्वारा किया जा रहा है। बंपर…
Read More
ग्रीन सेवियर्स की बैठक में ट्री प्रोटेक्शन बिल पर चर्चा, संशोधन के लिए सरकार को भेजेंगे सुझाव

ग्रीन सेवियर्स की बैठक में ट्री प्रोटेक्शन बिल पर चर्चा, संशोधन के लिए सरकार को भेजेंगे सुझाव

उदयपुर, 18 अगस्त। उदयपुर में निवासरत सेवानिवृत्त वन अधिकारियों के ग्रीन सेवियर्स ग्रुप की मासिक बैठक आज अरण्य कुटीर, वन विश्राम गृह में राहुल भटनागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं वन्यजीव संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राज्य सरकार की ओर से वृक्ष संरक्षण के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता की सराहना की गई। सदस्यों ने 13 अगस्त को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा ‘द राजस्थान ट्रीज (प्रोटेक्शन) बिल, 2026’ के प्रारूप को दी गई मंजूरी का स्वागत किया। सदस्यों ने कहा कि प्रस्तावित कानून का उद्देश्य राज्य की महत्वपूर्ण…
Read More
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों ने दी राष्ट्रपति भवन में विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों ने दी राष्ट्रपति भवन में विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति

उदयपुर, 18 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक सोमवार को राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के कलाकारों द्वारा माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी समृद्ध लोक एवं जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विविधता की अद्भुत झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलाकारों का माननीय राष्ट्रपति महोदया के साथ समूह छायाचित्र लिया गया। इस…
Read More
मानसिक स्वास्थ्य पर बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि जागरूकता व आत्मबल की पहचान: श्रीमती चारण

मानसिक स्वास्थ्य पर बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि जागरूकता व आत्मबल की पहचान: श्रीमती चारण

उदयपुर। राहडा फाउंडेशन की संस्थापक अर्चना सिंह चारण ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में विद्यार्थियों के लिए केवल शैक्षणिक उपलब्धियां ही नहीं, बल्कि भावनात्मक संतुलन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और मानसिक दृढ़ता भी आवश्यक हैं। श्रीमती चारण अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज के इंडक्शन प्रोग्राम 2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों को मन का महत्व: एक स्वस्थ और लचीला मन बनाना विषय पर संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तनाव, चिंता, भावनात्मक संतुलन तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों को समझने और आवश्यकता पड़ने पर सही समय पर सहायता लेने के प्रति जागरूक करना था। श्रीमती चारण ने…
Read More
error: Content is protected !!