धर्मनगरी उदयपुर में भक्ति का महासागर,95 किलो चांदी के रथ पर निकले भगवान जगन्नाथ
21 बंदूकों की सलामी, 375 साल पुराने रथ ने बढ़ाई ऐतिहासिक गरिमा; जगदीश चौक की छतों पर उमड़ा जनसैलाब उदयपुर, 16 जुलाई: आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर धर्मनगरी उदयपुर गुरुवार को भगवान जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठी। देश की तीसरी सबसे बड़ी और राजस्थान की सबसे बड़ी जगन्नाथ रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। जगदीश चौक से भगवान जगन्नाथ 95 किलो वजनी रजत रथ पर माता लक्ष्मी और दानीराय जी के साथ नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए। रथयात्रा शुरू होते ही भगवान को 21 बंदूकों की सलामी दी गई, जबकि चारों ओर “जय जगन्नाथ” के उद्घोष से पूरा…
