अग्रवाल समाज के अग्रोहा का राष्ट्रीय व्यावसायिक सम्मेलन समृद्धि सम्पन्न
उदयपुर। अग्रवाल समाज के अग्रोहा का राष्ट्रीय व्यवसायिक सम्मेलन समृद्धि-2026 रमाड़ा रिसोर्ट मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अग्रोहा उदयपुर चैप्टर का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष डॉ. प्रशांत अग्रवाल बनें। इस सम्मेलन में उदयपुर, जयपुर, मुंबई, गुरुग्राम, दिल्ली, अहमदाबाद, नोएडा, लखनऊ, जोधपुर, सीकर और कोटा सहित देशभर से 75 से अधिक अग्रवाल व्यवसायियों ने सहभागिता की, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली सिद्ध हुआ। सम्मेलन में विशिष्ट मुख्य वक्ताओं के रूप मे डॉ. रश्मि बसंल,डॉ. श्ांकर गोयनका एवं सुमित अग्रवाल मौजूद थे। उनके प्रेरणादायी विचार, व्यावहारिक मार्गदर्शन और वास्तविक व्यावसायिक अनुभवों ने अग्रवाल व्यवसायिक समुदाय को गहराई से…
