फतहसागर की पाल पर उदयपुर के पंच गौरव का संगम
जिला स्तरीय पंच गौरव मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ आमजन रूबरू हो रहे जिले के पंच गौरव से उदयपुर, 5 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रारंभ किए गए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में जिला स्तरीय पंच गौरव मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरूवार से फतहसागर की पाल पर हुआ। जिले की विशिष्ट पहचान, प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत को जिला स्तर पर स्थापित करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया यह मेला 7 मार्च तक चलेगा। इसमें जिले के पंच गौरव से जुड़ी जानकारी तथा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया…
