Month: March 2026

कंट्रोल रूम के संशोधित नम्बर जारी

कंट्रोल रूम के संशोधित नम्बर जारी

उदयपुर, 12 मार्च। घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने तथा कालाबाजारी सहित अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि जिला स्तर पर कार्यरत कंट्रोल रूम, 0294-2414620 एवं जिला रसद कार्यालय स्तर पर कियाशील कंट्रोल रूम में कनिष्ठ सहायक को संशोधित नम्बर जतिन पण्ड्या - मो. 6376887522 एवं कनिष्ठ सहायक तनुज माली - मो. 9588905084 को एलपीजी सम्बन्धी समस्या होने पर सूचित किया जा सकता है।
Read More
घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री की प्रेस से वार्ता’

घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री की प्रेस से वार्ता’

प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहींः खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री’ ’घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण अथवा अन्य कार्य हेतु इस्तेमाल पर पूर्ण रोकथाम हेतु विजिलेंस दल गठित’ ’आमजन की सुगमता राज्य सरकार की प्राथमिकता’ जयपुर /उदयपुर, 12 मार्च। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को घरेलू गैस आपूर्ति पर प्रेस से वार्ता के दौरान बताया कि प्रदेश में घरेलू कुकिंग गैस (एलपीजी) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति के संबंध में आशंकित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों…
Read More
डीपीएस उदयपुर के आर्यन शर्मा बने सबसे कम उम्र के पैरा बैडमिंटन सीनियर नेशनल चैंपियन

डीपीएस उदयपुर के आर्यन शर्मा बने सबसे कम उम्र के पैरा बैडमिंटन सीनियर नेशनल चैंपियन

उदयपुर। डीपीएस उदयपुर के 16 वर्षीय छात्र आर्यन शर्मा ने हैदराबाद में 6 से 10 मार्च 2026 तक आयोजित 7वीं पैरा सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की ैस्-4 सीनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मात्र 16 वर्ष की आयु में आर्यन अपनी सीनियर कैटेगरी के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी रहे। नॉक-आउट प्रणाली में आयोजित इस चैंपियनशिप में आर्यन ने क्वालीफाइंग राउंड से लेकर फाइनल तक लगातार अपने सभी 7 मुकाबले जीतकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। सेमीफाइनल में उन्होंने विश्व…
Read More
अंतर्राष्ट्रीय संस्था सृजन द स्पार्क-अपेक्स का दो दिवसीय सम्मेलन कल से

अंतर्राष्ट्रीय संस्था सृजन द स्पार्क-अपेक्स का दो दिवसीय सम्मेलन कल से

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय संस्था सृजन द स्पार्क-अपेक्स के देश विदेश के सभी चैप्टर्स का दो दिवसीय सम्मेलन 14 एवं 15 मार्च  को लोटस रिसोर्ट में आयोजित होगा। जिसमें सभी चैप्टर्स के पदाधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नमित मेहता होंगे। सृजन द स्पार्क अपेक्स के पदाधिकारीगण के अलावा उदयपुर चैप्टर के पदाधिकारीगण की समारोह की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने हेतु आज संस्था के चीफ पैटर्न प्रसन्न खमेसरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। प्रसन्न खमेसरा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य संस्था को और अधिक विस्तार देने एवं उदयपुर में निर्माणाधीन अकादमी भवन को विश्वस्तरीय बनानें…
Read More
धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रथमेश-2026 भगवान ऋषभदेव का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव’

धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रथमेश-2026 भगवान ऋषभदेव का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव’

संस्कृति को बचाना है तो बच्चों को धार्मिक संस्कार एवं धार्मिक शिक्षा देंः मुनिवृन्द’ उदयपुर। समग्र जैन समाज की ओर से श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा ’जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर, युग सृष्ठा भगवान श्री ऋषभदेव का जन्म एवम् तप कल्याणक महोत्सव’प्रथमेश 2026’ आज धूमधाम ,हर्षेाल्लस के साथ मनाया गया। संस्थान के संरक्षक पारस सिंघवी व अध्यक्ष निर्मल मालवी ने बताया कि गुरुवार प्रातः 7 बजे जैन धर्म के साधु-सन्तों के सानिध्य में नगर निगम प्रांगण’ में ’ध्वजारोहण’ किया गया जिसके पुण्यार्जक महावीर,साहिल वनावत थे । समाज प्रमुख शांतिलाल  वेलावत, महेंद्र टाया आदि की उपस्थिति में अभूतपूर्व उत्साह के…
Read More
विद्याभारती संस्थान में तकनीकी व कंप्यूटर शिक्षा सहित अन्य मुद्दों को लेकर हुई चिंतन बैठक

विद्याभारती संस्थान में तकनीकी व कंप्यूटर शिक्षा सहित अन्य मुद्दों को लेकर हुई चिंतन बैठक

उदयपुर। विद्या भारती संस्थान उदयपुर जिले की योजना अनुसार गुरुवार को विद्या निकेतन अशोक नगर की चिंतन बैठक रखी गई जिसमें शिशु वाटिका को उन्नत करने, प्रभावी शिक्षण व्यवस्था, तकनीकी शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा व नवीन प्रवेश को लेकर व्यापक विचार विमर्श हुआ। इस चिंतन बैठक में जिले से विद्या भारती संस्थान के सह मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित, सहसचिव प्रभात आमेटा तथा कोषाध्यक्ष दीपक गोधा उपस्थित रहे। इस बैठक में मुख्य मुद्दा शिशु वाटिका को उन्नत करना तथा प्रभावी शिक्षण व्यवस्था तकनीकी  शिक्षा कंप्यूटर शिक्षा नवीन प्रवेश हेतु पर्याप्त प्रचार प्रसार तथा भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय का विकास आदि रहे।…
Read More
दिव्यांग सामूहिक विवाह: सेवा महातीर्थ में सजेंगे दिलों के मिलन के फेरे, जोड़े बसाएंगे नया संसार

दिव्यांग सामूहिक विवाह: सेवा महातीर्थ में सजेंगे दिलों के मिलन के फेरे, जोड़े बसाएंगे नया संसार

उदयपुर, 12 मार्च। नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 45वें दिव्यांग एवं निर्धन निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। सेवा महातीर्थ (लियों का गुड़ा) स्थित आयोजन स्थल को भव्य पांडाल और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। संस्थान की विभिन्न समितियां समारोह को सफल बनाने के लिए लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रही हैं। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस विशेष आयोजन में देशभर से आने वाले 700 से अधिक अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। समारोह के सुचारू संचालन के लिए स्वागत, भोजन, आवास, परिवहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं…
Read More
पर्यटन विभाग द्वारा 3 दिवसीय मेवाड़ महोत्सव का आयोजन 21 मार्च से

पर्यटन विभाग द्वारा 3 दिवसीय मेवाड़ महोत्सव का आयोजन 21 मार्च से

तैयारियों की समीक्षा बैठक में एडीएम ने सफल आयोजन हेतु दिए निर्देश उदयपुर, 11 मार्च। पर्यटन विभाग द्वारा आगामी 21 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले मेवाड़ महोत्सव की तैयारी एवं आयोजन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने निर्देशन में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीएम ओझा ने आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों, होटल्स एवं अन्य संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महोत्सव को इस वर्ष…
Read More
दिव्यांग कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

दिव्यांग कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

उदयपुर, 11 मार्च। राजस्थान सरकार में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों को 30 जून 2016 से पदोन्नति में आरक्षण का लाभ देने की मुख्यमंत्री की घोषणा का दिव्यांग कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। राजस्थान दिव्यांग उत्थान समिति की ओर से बुधवार को सूचना केंद्र परिसर में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए समिति के प्रदेशाध्यक्ष दयानंद स्वर्णकार सहित पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के इस संवेदनशील निर्णय दिव्यांग समाज को सम्मान और समान अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। श्री स्वर्णकार ने बताया कि दिव्यांग कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन…
Read More
इंट्रा स्टेट रेलवे कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने पर राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की रेल मंत्री से चर्चा

इंट्रा स्टेट रेलवे कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने पर राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की रेल मंत्री से चर्चा

नई दिल्ली। राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज नई दिल्ली स्थित कार्यालय में भारत सरकार के रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर राजसमंद लोकसभा क्षेत्र एवं मेवाड़ क्षेत्र में रेलवे विस्तार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान सांसद महिमा कुमारी ने राजस्थान में इंट्रा-स्टेट रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न शहरों के बीच बेहतर रेल संपर्क से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। इसके साथ ही इंटर-स्टेट रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के…
Read More
error: Content is protected !!