व्यापार मेला राईटैक्स-2026 के दूसरे दिन विजिटर्स की भीड़ उमड़ी, आज अंतिम दिन मेला
उदयपुर। प्रतिष्ठित औद्योगिक संगठन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से बी.एन. कॉलेज ग्राउण्ड में राजस्थान इंडस्ट्रियल ट्रेड एक्सपो-2026 राइटेक्स में दूसरे दिन विजिटर्स का रैला उमड़ पड़ा। वहां पर लगी लगभग हर स्टॉल्स पर प्रातरु 11 बजे से शाम 8 बजे तक लगातार लोगों का हुजम लगा रहा। पीएचडी चैंबर, उदयपुर संभाग के संयोजक एवं बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के फाउंडर एंड चैयरमेन अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष शहरवासियों और आसपास के लोगों में इस एक्स्पो को लेकर रूझान बढ़ा है तथा लोगों में नई-नई जानकारियां एवं नये प्रोडक्ट्स को…
