नागौर में दाधीच समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमले का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज
नागौर जिले की जायल तहसील स्थित गोठ मांगलोद में श्री दधिमथी माताजी मंदिर परिसर में नवरात्रि मेले के प्रथम दिन 19 मार्च को अखिल भारत वर्षीय दाहिमा (दाधीच) ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दाधीच पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर परिसर में मौजूद पुजारी परिवार के कुछ लोगों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की, यहां तक कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना को लेकर दाधीच समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों का कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति पर…
