Day: March 18, 2026

सद्गुरु का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को आशीर्वाद

सद्गुरु का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को आशीर्वाद

उदयपुर, 18 मार्च : उदयपुर आगमन पर सद्गुरु का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मेवाड़ी परंपरा के अनुरूप भव्य स्वागत-सत्कार कर आदर-सम्मान किया। इस दौरान सद्गुरु ने उन्हें ‘प्रताप की भांति सत्य पर अडिग रहने’ का संदेश देते हुए ‘विजयी भव’ का आशीर्वाद प्रदान किया। डॉ. मेवाड़ ने इसे अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि मेवाड़ सदैव सत्य, आदर्शों और सनातन परंपराओं के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध रहा है। ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा को निभाते हुए यहां सदैव अतिथियों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेवाड़ के श्री एकलिंग दीवान सदियों से सत्य, मानव धर्म और कर्तव्य…
Read More
समग्र सनातन शक्ति ज्योति कलश संस्कृति चेतना यात्रा का हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत

समग्र सनातन शक्ति ज्योति कलश संस्कृति चेतना यात्रा का हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत

अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति जगदीश चोक पर हुई भव्य संध्या आरती गंगा आरती के साथ विदा हुआ सम्वत् 2082 आज (दिनांक: 19 मार्च ) आलोक संस्थान के छात्र-छात्राएं तिलक लगाकर, नीम की कोपलें, मिश्री खिलाकर देंगे नव सम्वत्सर की शुभकामनाएं दूध तलाई पर नगर निगम उदयपुर द्वारा होंगी भव्य आतिशबाजी उदयपुर 18 मार्च। ढोल नगाड़ो, जयघोष, नव सम्वत्सर के नारों और एकलिंग नाथ की जय के उद्घोश के साथ जब एकलिंग जी से समग्र सनातन शक्ति ज्योति कलश संस्कृति चेतना यात्रा का शुभारम्भ हुआ तो ऐसा लगा मानो स्वयं मेवाड़नाथ स्वागत करने पधारे और डमरू की गूंज से गूंजायमान…
Read More
राजस्थान दिवस सप्ताह : जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों संग आमजन ने पिछोला झील किनारे की महाआरती

राजस्थान दिवस सप्ताह : जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों संग आमजन ने पिछोला झील किनारे की महाआरती

चेत्र प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर मांझी घाट पर श्रद्धा और भक्ति का संगम उदयपुर, 18 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में मनाए जा रहे राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत चेत्र प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम पिछोला झील के किनारे स्थित मांझी का घाट पर भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। जिला प्रशासन, उदयपुर विकास प्राधिकरण एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक माहौल और दीपों की उजास से सजी संध्या ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त…
Read More
MSME द्वारा उद्यमिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों को स्टार्टअप व आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणा

MSME द्वारा उद्यमिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों को स्टार्टअप व आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणा

प्लेसमेंट सेल के तहत आयोजन, 200 विद्यार्थियों ने लिया भाग | स्टार्टअप के लिए 50 लाख तक ऋण व 20 लाख तक सहायता की जानकारी उदयपुर, 18 मार्च। सामुदायिक एवं व्यवहारिक विज्ञान महाविद्यालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) द्वारा उद्यमिता उन्मुख कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप, सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराना रहा। आत्मनिर्भरता पर जोर : अधिष्ठाता डॉ. धृति सोलंकी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को रोजगार के साथ-साथ उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करते हैं। MSME योजनाओं…
Read More
जैन सोशल ग्रुप ‘कुटुंब’ में गणगौर उत्सव एवं राधे-कृष्ण होली का उल्लासपूर्ण आयोजन

जैन सोशल ग्रुप ‘कुटुंब’ में गणगौर उत्सव एवं राधे-कृष्ण होली का उल्लासपूर्ण आयोजन

उदयपुर |जैन सोशल ग्रुप कुटुंब द्वारा पारंपरिक संस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु गणगौर उत्सव एवं राधे-कृष्ण होली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुटुंब परिवार की सचिव प्रीति मेहता द्वारा स्वागत उद्बोधन से किया गया। इसके पश्चात अध्यक्ष प्रवीण नाहर की अगुवाई में दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर समस्त महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में गणगौर की सवारी निकाली गई एवं विधि-विधान से गणगौर का पूजन किया गया, जिसने कार्यक्रम में सांस्कृतिक गरिमा और उत्सव का विशेष आकर्षण जोड़ दिया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण का मनमोहक प्रतिरूप जितेंद्र नाहर…
Read More
कल्याण ज्वेलर्स स्टोर उदयपुर के अशोकनगर में रिलांच

कल्याण ज्वेलर्स स्टोर उदयपुर के अशोकनगर में रिलांच

उदयपुर, 18 मार्च। देश—दुनिया में जाने माने कल्याण ज्वेलर्स स्टोर का उदयपुर के 225—अशोकनगर मेन रोड पर माया मिष्ठान के समीप बुधवार को रिलांच हुआ। उदघाटन अवसर पर संजय पगारिया, ओशी नाहर, चिराग जैन ने रिबिन काटकर स्टोर का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्राची पगारिया ने बताया कि उदयपुर में यह दूसरा बडा और श्रेष्ठ स्टोर है जहां पर कई नए ज्वेलरी कलेक्शन जैसे निमा, मुद्रा, मुहर्त, सिल्वर होमवयर व वेडिंग ​आभूषण ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। ग्राहकों को 18 कैरेट से 24 कैरेट गोल्ड तक आकर्षक डिजाइन में आभूषण मिलेंगे। खासतौर से महिलाएं अपनी मनपसंद ज्वेलरी खरीदने की इच्छा…
Read More
कैट वुमेन विंग उदयपुर की 24वीं बिजनेस विजिट एवं आर्ट वर्कशॉप का सफल आयोजन

कैट वुमेन विंग उदयपुर की 24वीं बिजनेस विजिट एवं आर्ट वर्कशॉप का सफल आयोजन

- टाई एंड डाई फैब्रिक पेंटिंग, मोल्डिट से बुकमार्क मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट का दिया प्रशिक्षण - वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक वस्तुएं बनाना सीखा उदयपुर 18 मार्च। कैट वुमेन विंग उदयपुर द्वारा अपने सदस्यों के व्यवसाय को प्रोत्साहित करने एवं उनकी गतिविधियों को समाज तक पहुँचाने के उद्देश्य से समय-समय पर बिजनेस विजिट का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 24वीं बिजनेस विजिट का आयोजन किंगडोम आर्ट एण्ड क्राफ्ट आफ्टर स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैट वुमेन विंग उदयपुर की अध्यक्षा, मेवाड़ रीजन इंचार्ज एवं नेशनल कोर कमेटी मेंबर विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने जानकारी दी…
Read More
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2026 का द्वितीय चरण 21 मार्च से

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2026 का द्वितीय चरण 21 मार्च से

- तैयारी बैठक में जन्मकल्याणक महोत्सव व स्वर्ण जयंती समारोह को दिया अंतिम रूप - 31 मार्च को आयोजित शोभायात्रा के मार्ग में किया आंशिक परिवर्तन - श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव में आयोजनों की श्रृंखला का सातवां दिन उदयपुर, 18 मार्च। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में आयोजित श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव व महावीर जैन परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को विशेष तैयारी बैठक बापूबाजार स्थित परिषद के मुख्य कार्यालय एलबीएस सभागार में सम्पन्न हुई। परिषद के…
Read More
समता युवा संस्थान का शपथ ग्रहण एवं बहुआयामी सम्मान समारोह रविवार को

समता युवा संस्थान का शपथ ग्रहण एवं बहुआयामी सम्मान समारोह रविवार को

उदयपुर, 18 मार्च। समता युवा संस्थान उदयपुर का शपथ ग्रहण एवं बहुआयामी सम्मान समारोह रविवार को आयोजित होगा। संस्थान संरक्षक डॉ. सुभाष कोठारी ने बताया कि आगामी 22 मार्च रविवार को महाश्रमण सभागार महाप्रज्ञ विहार में होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक एवं समाजसेवी धीरेन्द्र सचान होंगे जबकि डॉ. भारत भूषण ओझा आरएसएस चित्तौड़ प्रान्त शारीरिक शिक्षण प्रमुख मुख्य वक्ता होंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं भामाशाह श्याम नागौरी होंगे जबकि समारोह की अध्यक्षता जीतो उदयपुर के अध्यक्ष यशवन्त आंचलिया करेंगे, जबकि समारोह संयोजक समाजसेवी सुमन कोठारी होंगी। समारोह में संस्थान…
Read More
युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव के बीच “SATVA Wellbeing” की नई पहल

युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव के बीच “SATVA Wellbeing” की नई पहल

(16-25 वर्ष के युवाओं के लिए जागरूकता, मार्गदर्शन और मानसिक सहयोग के निःशुल्क कार्यक्रम) उदयपुर । 19 मार्च 2026, भारत में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं, विशेष रूप से युवाओं के बीच। शैक्षणिक दबाव, सामाजिक प्रतिस्पर्धा, अकेलापन और मानसिक स्वास्थ्य सहायता की सीमित उपलब्धता के कारण कई युवा आज मानसिक तनाव और भावनात्मक संघर्षों का सामना कर रहे हैं। इन परिस्थितियों में समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन देने की आवश्यकता पहले से अधिक महसूस की जा रही है । इसी उद्देश्य के साथ माँ भगवती…
Read More
error: Content is protected !!