पर्यटन विभाग द्वारा 3 दिवसीय मेवाड़ महोत्सव का आयोजन 21 मार्च से
तैयारियों की समीक्षा बैठक में एडीएम ने सफल आयोजन हेतु दिए निर्देश उदयपुर, 11 मार्च। पर्यटन विभाग द्वारा आगामी 21 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले मेवाड़ महोत्सव की तैयारी एवं आयोजन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने निर्देशन में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीएम ओझा ने आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों, होटल्स एवं अन्य संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महोत्सव को इस वर्ष…
