अंबामाता थाने में महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र का शुभारंभ
जागरूकता रैली के माध्यम से दिया महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश उदयपुर, 7 फरवरी। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को सशक्त बनाने की दिशा में महिला अधिकारिता विभाग की पहल पर शहर के अंबामाता थाना में महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र का शुभारंभ शनिवार को शहर विधायक ताराचंद जैन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि महिलाएं सहनशीलता और सकारात्मक सोच के साथ परिवार को जोड़ने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। वहीं शहर पश्चिमी वृत्त अधिकारी राजेश यादव ने कहा कि परिवार के दो स्तंभ…
