ग्राम उत्थान शिविर – 2026
भूमि पुत्रों के लिए वरदान साबित हुए ग्राम उत्थान शिविर किसानों को मिला लाखों रूपए का अनुदान अंतिम दिन 8 गिरदावर सर्कल पर हुए शिविर उदयपुर, 9 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील पहल के तहत प्रदेश भर में आयोजित ग्राम उत्थान शिविरः सशक्त किसान-समृद्ध राजस्थान की ओर एक कदम अभियान धरतीपुत्रों के लिए वरदान साबित हुए। उदयपुर जिले में अभियान के अंतिम दिन सोमवार को 8 गिरदावर सर्कल पर शिविर हुए। इसमें हजारों किसानों, आमजन ने भाग लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ लिया। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि अभियान के तहत सोमवार को कुराबड़ तहसील…
