सफलता की ‘ऊँची उड़ान’: विद्या भवन की 5 ग्रामीण प्रतिभाओं ने जे ई ई मेन परीक्षा 2026 में रचा इतिहास
विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर के पांच प्रतिभावान छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और रेजोनेंस के तकनीकी मार्गदर्शन के दम पर जे ई ई मेन परीक्षा 2026 (प्रथम सत्र) में 95+ परसेंटाइल हासिल कर अपने सपनों की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है। ये सभी छात्र हिन्दुस्तान जिंक द्वारा प्रायोजित 'ऊँची उड़ान' कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जो ग्रामीण और वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए तैयार करता है। इन 5 होनहारों ने साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो आर्थिक अभाव सफलता की राह में बाधा नहीं बन…
