जिम से लौटते युवक पर तलवारों से हमला
उदयपुर, 2 जनवरी : शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब जिम से लौट रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर पड़ोस में रहने वाले युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने तलवार, हॉकी और लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीट दिया और गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद घायल को एमबी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की पहचान 28 वर्षीय निखिल मेनारिया के रूप में हुई है, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और पुणे की एक निजी कंपनी में कार्यरत…
