Month: January 2026

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत दुपहिया वाहन रैली का आयोजन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत दुपहिया वाहन रैली का आयोजन

सूचना केन्द्र में प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन उदयपुर, 12 जनवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 से 31 जनवरी) के तहत सोमवार को जिला पुलिस, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा आधार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर शहर में एक भव्य दुपहिया वाहन रैली का आयोजन हुआ। रैली का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। वहीं चेतक सर्कल स्थित सूचना केन्द्र में सड़क सुरक्षा आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी हुआ। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय न्यायाधीश श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने…
Read More
जेवाणा में गूंजा सनातन का शंखनाद, हजारों हिंदुओं की एकजुटता से विराट हिंदू सम्मेलन बना शक्ति-प्रदर्शन

जेवाणा में गूंजा सनातन का शंखनाद, हजारों हिंदुओं की एकजुटता से विराट हिंदू सम्मेलन बना शक्ति-प्रदर्शन

कलश यात्रा से लेकर धर्मसभा तक प्रखर हिंदुत्व का उद्घोष,  संतों के ओजस्वी प्रवचनों में हिंदू एकता, गौ-रक्षा और राष्ट्र-सुरक्षा का संकल्प मावली उपखंड के अंतर्गत ग्राम जेवाणा में रविवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ने न केवल धार्मिक आयोजन की सीमाओं को पार किया, बल्कि यह कार्यक्रम सनातन चेतना, हिंदू एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक सशक्त शक्ति-प्रदर्शन बनकर उभरा। विगत 15 से 20 दिनों से की जा रही सुनियोजित तैयारियों के परिणामस्वरूप यह आयोजन संपूर्ण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणास्पद सिद्ध हुआ। इस विराट आयोजन में जेवाणा मंडल के लोपड़ा, भावली, अमृतपुरा, सवानिया और स्वरूपपुरा सहित आसपास…
Read More
वकालत के पेशे में आए नवीन अधिवक्ताओं का युवा दिवस पर किया स्वागत

वकालत के पेशे में आए नवीन अधिवक्ताओं का युवा दिवस पर किया स्वागत

उदयपुर। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद उदयपुर इकाई द्वारा आज युवा दिवस के अवसर पर इस वर्ष में वकालत के पेशे में आए नवीन अधिवक्ताओं का ऊपरना पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अधिवक्ताओं ने विवेकानन्दजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इकाई अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि किस प्रकार विवेकानन्द जी के जीवन को आदर्श बनाकर अपने जीवन को उत्तम बनाया जा सकता है। इसी क्रम में बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष रामकृपा शर्मा, दिनेश गुप्ता, वंदना उदावत, महासचिव लोकेश गुर्जर, उपाध्यक्ष महेन्द्र मेनारिया ने भी संबोधित किया और सभी…
Read More
लफ़्ज़ों की महफ़िल की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

लफ़्ज़ों की महफ़िल की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था 'लफ़्ज़ों की महफ़िल' द्वारा आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह रविवार को अशोका पैलेस के बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के कई वरिष्ठ और युवा कवियों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाएँ प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि गोष्ठी में दिसंबर माह की काव्य प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रोफेसर डॉ. विमल शर्मा, द्वितीय स्थान मनोहर डेम्बला तथा तृतीय स्थान श्रीमती साबिरा पलाना ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को विशेष पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित…
Read More
सरकारी सहयोग के बिना भी सफल रहा RTTF, पर्यटन को मिले दीर्घकालिक लाभ

सरकारी सहयोग के बिना भी सफल रहा RTTF, पर्यटन को मिले दीर्घकालिक लाभ

उदयपुर। राजस्थान ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (RTTF) का आज भव्य और सफल समापन हुआ। होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के सचिव एवं होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के उदयपुर संभाग अध्यक्ष ने बताया कि इस RTTF  को प्रत्यक्ष सरकारी सहयोग प्राप्त नहीं हाेने के बावजूद भी पर्यटन उद्योग से जुड़े संगठनों, आयोजकों और निजी क्षेत्र की सहभागिता से यह ट्रैवल मार्ट पूरी तरह सफल रहा। RTTF के आयोजन से राज्य के पर्यटन क्षेत्र को कई स्तरों पर लाभ मिला है। ट्रैवल मार्ट के माध्यम से राजस्थान के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिली, जिससे आने वाले समय…
Read More
150 से अधिक व्यापारियों की मौजूदगी में अश्विनी बाजार व्यापार संघ का वार्षिक आयोजन सम्पन्न

150 से अधिक व्यापारियों की मौजूदगी में अश्विनी बाजार व्यापार संघ का वार्षिक आयोजन सम्पन्न

उदयपुर। शहर के अश्विनी बाजार व्यापार संघ की ओर से वर्ष 2026 का वार्षिक स्नेह मिलन एवं आमसभा होटल अमर पैलेस में आयोजित की गई। शहर के सबसे बड़े व्यापारिक संगठनों में शामिल अश्विनी बाजार व्यापार संघ के इस आयोजन में 150 से अधिक व्यापारियों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और सक्रियता का परिचय दिया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री हरीश राजानी, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष पारस सिंघवी,भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और डिप्टी एसपी राजेश यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड सदस्य जयेश चंपावत ने की। संघ अध्यक्ष जयेश…
Read More
वात्सल्य सेवा समिति ने किया स्वामी विवेकानंद को नमन

वात्सल्य सेवा समिति ने किया स्वामी विवेकानंद को नमन

उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया आज कि युवाओं के आदर्श भारत को एक नई दिशा दिखाने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर वात्सल्य सेवा समिति द्वारा फतेहसागर स्थित मूर्ति के समक्ष माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि संपूर्ण समाज को इस समय विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलना चाहिए। यही उनके जीवन की सच्ची सीख है। माल्यार्पण के इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाशचंद्र अग्रवाल, मदन लाल अग्रवाल, राकेश मूंदड़ा, किरण नागोरी, रविंद्र अग्रवाल, मगन जोशी, जगदीप मंगल, नंदलाल अग्रवाल, पूनम घारु व सत्यनारायण अग्रवाल उपस्थित थे।
Read More
वार्षिक खेलकूद समारोह में नौनिहालों ने दिखाया दमखम

वार्षिक खेलकूद समारोह में नौनिहालों ने दिखाया दमखम

नर्सरी के नन्हे-मुन्नों ने बनाया बेलेंस, चौथी के बच्चों ने फैंका भाला उदयपुर, 12 जनवरी। हरे-भरे खेल मैदान में ट्रेक पर बेलेंस बनाते नर्सरी के नौनिहाल। ट्विस्ट एंड टर्न दौड़ लगाते पहली के बच्चे। किसी के हाथ में भाला तो किसी के हाथ में गोला। यह नजारा था अम्बावगढ़ स्थित द जूनियर स्टडी विद्यालय के वार्षिक खेलकूद समारोह का। संस्थापक देवेंद्र सिहं राठौड़ ने बताया कि विद्यालय का वार्षिक खेलकूद समारोह बड़े ही उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभिभावकों ने अपने बच्चों…
Read More
विद्यापीठ – विश्वविद्यालय का 40 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास मनाया

विद्यापीठ – विश्वविद्यालय का 40 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास मनाया

स्वामी विवेकानंद के अधूरे स्वप्न को पूर्ण करना हम सबकी जिम्मेदारी - निंबाराम युवाओं के स्वबोध और स्वावलंबन से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत - निंबाराम युवाओं को रोजगार लेने वाला नहीं , रोजगार देने वाला बनाने की जरूरत - निम्बाराम उदयपुर 12 जनवरी/सिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने अपने उद्बोधन की शुरूआत में कहा कि दुनिया भर से मारे, पिटे, भगाये गये लोगो का आसरा कोई बनी तो वह भारत की भूमि है और वहाॅ का मैं प्रतिनिधित्व करता हॅू। भारत सदैव विश्व कल्याण की भावना ले कर चलता है। हमारे यहाॅ तो मंदिर का पुजारी भी…
Read More
ख्याति एवं भार्गवी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

ख्याति एवं भार्गवी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

उदयपुर, 12 जनवरी। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में लेकसिटी की जिम्नास्ट ख्याति भाटी एवं भार्गवी सिंह भाटी का चयन हुआ है। जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि हाल ही में पाली में सम्पन्न हुई चयन प्रतियोगिता में यू-14 वर्ग में ख्याति भाटी एवं भार्गवी सिंह भाटी चयन हुआ है। सचिव डॉ. भरत सिंह भाटी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों जिम्नास्ट आगामी 19 से 20 जनवरी तक कोलकाता (वेस्ट बंगाल) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता भाग लेंगी। टीम 16 जनवरी को जोधपुर से कोलकाता के लिए रवाना होगी। दोनों खिलाड़ियों के…
Read More
error: Content is protected !!