विराट हिंदू महासम्मेलन 31 जनवरी को अशोकनगर में तैयारियां जोरों पर
उदयपुर। विराट हिंदू महासम्मेलन की श्रृंखला के अंतर्गत अशोकनगर में विशाल हिंदू धर्म सभा का आयोजन 31 जनवरी 2026 को नवभारत स्कूल परिसर में किया जाएगा। इस महासम्मेलन को लेकर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में टोली बनाकर पत्र वितरण एवं पीले चावल देकर समाजजन को महाप्रसादी एवं धर्मसभा में आमंत्रित किया जा रहा है। महासम्मेलन के संयोजक श्री अनिल नाहर ने बताया कि इस आयोजन में अशोकनगर, आनंद नगर, शिव पार्क कॉलोनी, शक्तिनगर, श्रीराम बस्ती एवं शास्त्री सर्कल क्षेत्र को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में निवास करने वाले समस्त हिंदू…
