त्याग, राष्ट्रभक्ति और स्वामिभक्ति का अमर प्रतीक : दानवीर
पुण्यतिथि 16 जनवरी पर विशेष स्वातंत्र्य-वीर, राष्ट्र-वीर, दान-वीर मेवाड़ी सपूत भामाशाह का नाम भारतीय इतिहास में त्याग, निष्ठा और मातृभूमि-प्रेम का पर्याय है। वे ऐसे विरल व्यक्तित्व थे, जिनका जीवन स्वयं में राष्ट्रधर्म की जीवंत मिसाल बन गया। दानवीर भामाशाह का जन्म 28 जून 1547 ई. (आषाढ़ शुक्ल 10, संवत 1604) को वैश्य कुल, श्वेताम्बर ओसवाल जैन कावड़िया परिवार में हुआ। भगवान महावीर के मूलमंत्र अपरिग्रह को उन्होंने अपने जीवन का आधार बनाया और संग्रहण की प्रवृत्ति से सदैव दूर रहे। उनकी पुण्यतिथि 16 जनवरी 1600 ई. है। ■ मेवाड़ और महाराणा प्रताप से अटूट नाता भामाशाह को अपनी मातृभूमि…
