राउंड टेबल इंडिया ने कराया उदयपुर द्वारा महिला पुलिस कर्मियों के लिए स्वच्छता सुविधा का निर्माणा, आज हुआ उद्घाटन
उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया उदयपुर ने राजसमंद एसपी ऑफिस में पुलिस कर्मियों के लिए स्वच्छता, गरिमा और कार्यस्थल की स्थितियों में सुधार के उद्देश्य से एक समर्पित स्वच्छता सुविधा का उद्घाटन किया। इस पहल के अंतर्गत मुख्य रूप से महिला पुलिस स्टाफ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष वॉशरूम का निर्माण किया गया है, ताकि समाज की सेवा में कार्यरत महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और निजी वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस परियोजना को टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा उनके सीएसआर हेल्थकेयर थीम तहत सहयोग प्रदान किया गया है, जो राउंड टेबल इंडिया के…
