नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 129वीं जयन्ती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम
उदयपुर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अदम्य साहक और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयन्ती पर आज भारतीय जनता पार्टी शहर जिला एवं डाॅ. भीमराव अम्बेडकर मण्डल के संयुक्त तत्वावधन में सुभाष चैराहा पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंली कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके योगदान का कोई सानी नहीं है वे एक साहसी और स्वतंत्रता , समानता, राष्ट्रभक्ति के लिए उनके संघर्ष को भुलाना…
