उदयपुर का 33 सदस्यीय दल जयपुर रवाना, 29 खिलाड़ी खेल कराटे लीग के स्कूल गेम्स में लेंगे भाग

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। उदयपुर मार्शल आर्ट्स एकेडमी का 33 सदस्यीय दल दिनांक 24 से 25 जनवरी तक जयपुर स्थित ज्ञान विहार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने जा रहे खेल कराटे लीग के स्कूल गेम्स के तृतीय संस्करण में भाग लेने के लिए रवाना हुआ।

इस प्रतियोगिता में उदयपुर मार्शल आर्ट्स के कुल 29 खिलाड़ी सहभागिता करेंगे। भाग लेने वाले खिलाड़ियों में
आराध्य चौधरी, अथर्व नागदा, भव्यांश मेनारिया, भव्यांशु सिंह, हर्ष नागदा, जयल जैन, जयांश मेनारिया, कार्तिक धींग, मुकुंद पटेल, ऋषभ मोग, संयम पटेल, सूर्यांश नागदा, उत्कर्ष मेनारिया, युवान पालीवाल, अक्षिता वर्मा, अर्पिता शर्मा, भव्या कुंवर, चित्रांगदा जैन, दीपल शर्मा, दिक्षु चौधरी, दिया मेनारिया, ज्ञाना तलेटिया, हरिका यादव, कनिष्का अग्रवाल, लक्षिता साल्वी, रीत तलेटिया, तन्वी चौहान, तन्वी गुर्जर एवं तन्वी पंड्या शामिल हैं।

दल का नेतृत्व टीम कोच भावेश चौधरी एवं बंसी पारगी कर रहे हैं, जबकि टीम मैनेजर के रूप में हेमलता चौधरी खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहेंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उदयपुर मार्शल आर्ट्स के मुख्य प्रशिक्षक सेंसई पंकज चौधरी ने बताया कि सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उदयपुर का दल इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित करेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!