जीतो प्रीमियर लीग में पुरुष और महिला खिलाड़ी दिखा रहे हैं दमखम
उदयपुर: फील्ड क्लब मैदान पर चल रही जीतो प्रीमियर लीग में महिला खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। जीतो उदयपुर चैप्टर द्वारा आयोजित सकल जैन समाज के इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 52 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से 36 टीमें पुरुष वर्ग और 16 टीमें महिला वर्ग की हैं। जीतो के चेयरमैन यशवंत आंचलिया ने बताया कि टूर्नामेंट का तीसरा दिन भी बेहद रोमांचक रहा। लीग निदेशक नितुल चंडालिया ने जानकारी दी कि 16 महिला टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। 176 महिलाएं घरेलू कार्यों के बाद समय निकालकर फील्ड क्लब में क्रिकेट खेल रही…
