एक ही जमीन को दो बार बेचा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
उदयपुर, 24 जनवरी : जिले खेरोदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाली घटना में करीब 30 साल पहले बेचे गए प्लॉटों को पुनः किसी अन्य को बेचकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। खेरोदा पुलिस के अनुसार मोतीबाई महाजन पर आरोप है कि उसने 1995 और 1998 में विभिन्न व्यक्तियों को भूमि बेची थी, लेकिन अब उन्होंने उसी भूमि का एक हिस्सा राधेश्याम सोनी को 2024 में बेच दिया और रजिस्ट्री भी करवा दी। यह मामला तब सामने आया जब विष्णु मेघवाल, देऊ मेघवाल, कमला मेघवाल और भैरू मेघवाल ने मोतीबाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।…
